कैप्टन अमरिंदर सिंह आज अमित शाह से मिलेंगे, थोड़ी देर में दिल्ली रवाना होंगे

कैप्टन अमरिंदर सिंह आज अमित शाह से मिलेंगे, थोड़ी देर में दिल्ली रवाना होंगे
पंजाब। कांग्रेस के सीनियर नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज शाम BJP नेता और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, कैंप्टन आज दोपहर 3:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि दिल्ली में कैप्टन की मुलाकात भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी होगी।

कैप्टन अमरिंदर को विधानसभा चुनाव से ठीक पहले CM की कुर्सी छोड़नी पड़ी। इसके बाद कैप्टन ने नवजोत सिंह सिद्धू को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बता दिया। कैप्टन ने सिद्धू के पाक PM इमरान खान और पाक सेना प्रमुख बाजवा के साथ दोस्ती को खतरनाक करार दिया।

चरणजीत सिंह चन्नी के नए CM बनने के बाद भी कैप्टन ने चिंता जताई है। कैप्टन ने कहा कि पंजाब बॉर्डर स्टेट है। पाकिस्तान लगातार यहां ड्रोन से हथियार और नशा भेज रहा है। चरणजीत चन्नी बढ़िया मंत्री रहे हैं, लेकिन उन्हें गृह विभाग का अनुभव नहीं है। ऐसे में पंजाब की सुरक्षा के प्रति वह चिंतित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     19 APR 2025     |     कोतवाली में SI और आरक्षक पर हमला:दो पुलिसकर्मी घायल     |     महाकौशल में सर्पदंश से हो रहीं सबसे ज्यादा मौतें     |     1 हजार करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी:इंदौर में लिंक रोड, स्वागत द्वार     |     युवक पर इंदौर में दुष्कर्म का केस:दो साल तक रिलेशनशिप में रखा     |     सिब्बल बोले- भारत में राष्ट्रपति नाममात्र का मुखिया     |     रूस-यूक्रेन को अमेरिका का अल्टीमेटम:जंग खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाएं     |     IPL में RCB vs PBKS:बारिश के कारण टॉस में देरी     |     जब विचार सकारात्मक होते हैं, तब आलस दूर होता है और जीवन में आनंद आता है     |     18 APR 2025     |