कोरोना देश में:24 घंटे में कोरोना के 14902 नए केस आए

कोरोना देश में:24 घंटे में कोरोना के 14902 नए केस आए, यह करीब 7 महीने में सबसे कम; अब सिर्फ 2.84 लाख मरीजों का इलाज चल रहा
नई दिल्ली। कोरोना के मामले में राहत देने वाली खबर है। देश में बीते 24 घंटो में कोरोना के सिर्फ 14,902 नए केस सामने आए। 24,251 लोगों ने कोरोना को मात दी, जबकि 181 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई।कोरोना संक्रमण के नए मामले करीब 7 महीने बाद सबसे कम है। इससे पहले 1 मार्च को 12,270 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके साथ ही एक्टिव केस कम होकर सिर्फ 2.84 लाख रह गए हैं। यह 211 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 18 मार्च को 2.68 लाख एक्टिव केस थे।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में…

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 14,907
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 24,251
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 181
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.36 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.29 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.47 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 2.84 लाख

सोमवार को लगे एक करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज
इस दौरान देश में एक करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज भी लगाए गए। एक महीने में पांचवीं बार एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज दी गईं। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। इसी के साथ देश में वैक्सीनेशन कवरेज 86 करोड़ के पार हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     कोतवाली में SI और आरक्षक पर हमला:दो पुलिसकर्मी घायल     |     महाकौशल में सर्पदंश से हो रहीं सबसे ज्यादा मौतें     |     1 हजार करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी:इंदौर में लिंक रोड, स्वागत द्वार     |     युवक पर इंदौर में दुष्कर्म का केस:दो साल तक रिलेशनशिप में रखा     |     सिब्बल बोले- भारत में राष्ट्रपति नाममात्र का मुखिया     |     रूस-यूक्रेन को अमेरिका का अल्टीमेटम:जंग खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाएं     |     IPL में RCB vs PBKS:बारिश के कारण टॉस में देरी     |     जब विचार सकारात्मक होते हैं, तब आलस दूर होता है और जीवन में आनंद आता है     |     18 APR 2025     |     ब्राजील के खेतों में पहुंचे शिवराज,देखी आधुनिक खेती की तकनीकें     |