फर्नीचर मार्ट सील:सीसीएफ के फ्लाइंग स्कॉट की कार्रवाई

फर्नीचर मार्ट सील:सीसीएफ के फ्लाइंग स्कॉट की कार्रवाई
बैतूल। बैतूल के उत्तर वन मंडल की रानीपुर रेंज में सीसीएफ के फ्लाइंग स्कॉट ने एक फर्नीचर मार्ट पर छापे की कार्रवाई कर उसे सील कर दिया है। यह मार्ट स्वीकृत स्थल से 4 किमी दूर कुही गांव में चल रहा था। यहां फर्नीचर बनाने की कई मशीनें और अवैध सागौन जब्त की गई है, जबकि एक अन्य कार्रवाई सारणी रेंज के चोपना में भी की गई है।

सीसीएफ पीके मिश्रा को मिले इनपुट के आधार पर उन्होंने फ्लाइंग स्कॉट को कार्रवाई के लिए भेजा था। रानीपुर रेंज के कुही में फर्नीचर का काम करते हुए अमले ने यहां एक व्यक्ति को पकड़कर कई मशीनें जब्त की।

यहां लंबे समय से फर्नीचर का अवैध रूप से निर्माण किए जाने की जानकारी मिल रही थी। स्थानीय अमले ने जब यहां कार्रवाई नहीं की तो सीसीएफ को यहां स्कॉट भेजना पड़ा।

स्कॉट के संलग्न अधिकारी एसडीओ जय धारवे ने बताया कि यहां की गई कार्रवाई में करीब 0.700 घन मीटर सागौन की लकड़ी मिली है, जिसकी अनुमानित कीमत हजारों रुपए में है। मौके से रिंदा मशीन, एक हॉर्स पावर की मोटर व अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि यहां पकड़े गए युवक शुभम पर कार्रवाई के लिए फ्लाइंग स्कॉट ने स्थानीय अमले को सौंपा है, जिस पर वन संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी मिली है की यह फर्नीचर मार्ट रानीपुर में स्वीकृत है, लेकिन संचालक यहां काम न कर चार किमी दूर कुही में फर्नीचर निर्माण कर रहा था। उप वन क्षेत्रपाल फिरोज खान, वन रक्षक अशोक गढेकर, संजय मालवीय, जयराम टेकाम, राजेश काले, कैलाश बार्सकर, स्थाई कर्मी लल्लू पवार और रफीक खान ने कार्रवाई की। अमले ने यहां दुकान सील कर दी है, जबकि उपकरण और सागौन की लकड़ी जब्त कर ली है।

चोपना में भी कार्रवाई

इधर वनमंडल स्तर से भी चोपना में कार्रवाई की गई है। सारणी और रानीपुर रेंजर शरदेंदु नायक ने बताया की आईएफएस विनोद जाखड़ के नेतृत्व में चोपना में करीब 29 हजार रू कीमत की सागौन सिल्ली,चरपट जप्त की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा     |     युवक ने मोहल्ले की युवती से किया रेप     |     MLA निर्मला सप्रे केस की सुनवाई अब सोमवार को     |     पीएम मोदी की आंख में बांधी काली पट्‌टी     |     रानी-दीपिका में कौन बनेगी सुहाना खान की मां     |     PM मोदी ने हर हमले का करारा जवाब दिया     |     गाजा पर इजराइली हमले में 3 दिन में 250 मौत     |     बारिश के कारण बेंगलुरु-कोलकाता मैच में देरी     |     देवी-देवताओं से जुड़ी मान्यताएं:33 करोड़ नहीं 33 प्रकार के हैं देवता     |     17 MAY 2025     |