पत्नी के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा पति

पत्नी के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा पति
इंदौर। इंदौर में पत्नी के साथ बिताए आंतरिक पलों का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पत्नी ने इस मामले में पुलिस से शिकायत कर दी। उसने पुलिस को बताया कि मेरे पति मुझे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कार की डिमांड कर रहे हैं। मामला पारिवारिक होने के कारण पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननंद पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।

राऊ पुलिस के मुताबिक पूनम ने बताया कि उसकी शादी किशन गंज इलाके में रहने वाले लखन पटेल से 21 मई 2023 को हुई थी। परिवार की आर्थिक स्थितियां ठीक नहीं थी। इसके चलते दोनों परिवारों ने सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी करने का फैसला लिया।

शादी के एक माह बाद ही पति ने प्रताड़ित करने के साथ चरित्र पर शंका करना शुरू कर दिया। हमारे आंतरिक पलों के वीडियो भी बना लिए। पूनम ने इसे बर्दाश्त किया तो लखन ने मारपीट शुरू कर दी। तब उसने सास भूरी बाई और ससुर सत्यनारायण पटेल को पूरी बात बताई, लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ। ननंद वंदना भी पति को मेरे खिलाफ भड़काने लगी। सास-ससुर कहते कि घर से दहेज में कुछ नहीं दिया। शादी भी सस्ते में निपटा दी।

एक दिन सभी ने कहा कि तेरे पिताजी ने दहेज में कुछ नहीं दिया इसलिए उनसे शगुन में कार मांग ले। पूनम ने अपने पिताजी से यह बात की तो उन्होंने ससुराल वालों को समझाया कि हमारी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसीलिए सम्मेलन में शादी की थी।

पिताजी की बात मानकर थोड़े दिन तो ससुराल वाले ठीक रहे। फिर 15 फरवरी 2024 को पति लखन ने मारपीट कर घर से भगा दिया। इसके बाद पिता के पास रहने आ गई। इसके बाद लखन 21 मई को घर आया और पिताजी से बात की।

मुझे अकेले कमरे में ले जाकर कहा कि तेरे वीडियो वायरल कर दूंगा, समाज में मुंह नहीं दिखा पाएगी। इसलिए पिताजी से बोल कर कार देने का बोल दे। पूनम ने पुलिस से कहा कि जब मैंने यह बात अपने पिता और परिवार को बताई। इसके बाद सभी ने पूरे मामले की शिकायत करने का फैसला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     28 मई को सारणी पहुंच सकते हैं CM यादव     |     शादी का झांसा देकर रेप, मारपीट     |     रेलवे टिकट पर ऑपरेशन-सिंदूर का प्रचार, मोदी का फोटो     |     मई में सावन जैसा मौसम, बिजली खपत 20% कम     |     मां रवीना के गाने टिप टिप बरसा पर थिरकीं राशा     |     CJI को महाराष्ट्र के चीफ सेक्रेटरी-DGP ने रिसीव नहीं किया     |     पाकिस्तान में लश्कर आतंकी सैफुल्लाह मारा गया     |     DC Vs GT, दिल्ली ने दूसरा विकेट गंवाया     |     ऋषि दुर्वासा और देवराज इंद्र की कथा के 5 सूत्र     |     सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा     |