गहना वशिष्ठ का दावा:राज कुंद्रा को शर्लिन चोपड़ा ने बोल्ड कंटेंट इंडस्ट्री में घसीटा था, वो अटेंशन पाने के लिए राज पर कीचड़ उछाल रही है

गहना वशिष्ठ का दावा:राज कुंद्रा को शर्लिन चोपड़ा ने बोल्ड कंटेंट इंडस्ट्री में घसीटा था, वो अटेंशन पाने के लिए राज पर कीचड़ उछाल रही है

गहना वशिष्ठ शिल्पा शेट्‌टी के बचाव में उतर आई हैं। शर्लिन ने कहा था कि उन्हें पोर्न इंडस्ट्री में राज कुंद्रा ने खींचा था। इस पर गहना ने कहा कि राज ने नहीं, बल्कि शर्लिन ने राज को बोल्ड कंटेंट इंडस्ट्री में खींचा था। गहना बोलीं कि शर्लिन केवल ध्यान खींचने के लिए राज पर कीचड़ उछाल रही हैं। गहना ने कहा कि अब शर्लिन शिल्पा शेट्‌टी को निशाना बना रही है।

शिल्पा के बचाव में बोली गहना वशिष्ठ
गहना ने कहा कि शर्लिन अब शिल्पा शेट्‌टी पर आरोप लगा रही है। हालांकि, शिल्पा उनके बयानों पर कोई जवाब नहीं दे रही हैं, क्योंकि उन्हें ये इतना जरूरी नहीं लगता है कि शर्लिन के खिलाफ कोई मानहानि का केस किया जाए। शिल्पा के लिए तो शर्लिन का कोई वजूद ही नहीं है।

केवल ढाई साल पहले राज से मिली शर्लिन
गहना ने कहा कि शर्लिन चोपड़ा तो 2012 से बोल्ड कंटेंट बना रही हैं। राज कुंद्रा से तो उनकी मुलाकात दो-ढाई साल पहले ही हुई है। शर्लिन कहती हैं कि उन्हें बोल्ड कंटेंट इंडस्ट्री में घसीटने वाले राज कुंद्रा हैं, जबकि सच ये है कि शर्लिन ने राज को इस इंडस्ट्री में खींचा है। उन्होंने ऐसे इंसान को भी नहीं छोड़ा, जिसने उन्हें बहुत सारे पैसे कमाने में मदद की। उन्हें राज कुंद्रा का शुक्रगुजार होना चाहिए और उनकी पूजा करनी चाहिए। आज शर्लिन जो कुछ भी है, वो राज की वजह से है।

शर्लिन ने शिल्पा पर कसा था तंज
हाल ही में शर्लिन ने शिल्पा के रियलटी शो को लेकर तंज कसा था। शर्लिन ने कहा था कि शिल्पा टीवी पर कंटेस्टेंट को साष्टांग दंडवत कर सकत हैं, लक्ष्मीबाई के बारे में बात कर सकती हैं। ये आसान है। उन्हें रील लाइफ से निकल कर असल जिंदगी में उतरना चाहिए। शर्लिन ने कहा था कि शिल्पा को मजलूम औरतों की मदद करनी चाहिए। अगर शिल्पा ऐसा करेंगी तो उन्हें दुनिया दंडवत प्रणाम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     जंगल में मिला तेंदुए का शव:बीट गार्ड के सर्चिंग अभियान के दौरान मिला     |     महिला ने 7 महीने में 25 शादी की:कैश-जेवर लेकर भाग जाती थी     |     जस्टिस रमण बोले-परेशान करने के लिए एमपी हाईकोर्ट तबादला किया     |     अक्षय ने परेश रावल पर ठोका 25 करोड़ का मुकदमा     |     पोस्टर वॉर- कांग्रेस ने जयशंकर को जयचंद कहा:BJP ने राहुल को मीर जाफर बताया था     |     मुर्शिदाबाद में TMC नेता ने कराई हिंसा:113 घरों को नुकसान     |     पाकिस्तान में फील्ड मार्शल बने आसिम मुनीर     |     CSK Vs RR- धोनी के टी-20 में 350 छक्के पूरे     |     21 मई को अस्त होगा अगस्त्य तारा     |     20 MAY 2025     |