दुर्गादास उईके ने संस्कृत में ली सांसद पद की शपथ
बैतूल। बैतूल लोकसभा क्षेत्र से दूसरी बार सांसद चुने गए दुर्गादास उइके ने सोमवार को लोकसभा में सांसद पद की शपथ ली। उन्होंने संस्कृत में शपथ लेते हुए संविधान के प्रति अपनी आस्था जताई। उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जनजातीय राज्यमंत्री बनाया गया है।
डीडी उईके संसद सदस्य के रुप में दूसरी बार चुने गए हैं। इसके पहले साल 2019 में उन्होंने 17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के रामू टेकाम को उन्होंने 3 लाख 60 हजार वोट से हराया था। जबकि इस बार हुए चुनाव में उन्होंने अपनी जीत का ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए रामू टेकाम को दोबारा 3 लाख 80 हजार वोट से हरा दिया।
बैतूल लोकसभा क्षेत्र में अब तक कोई सांसद इतने अधिक वोट के अंतर से नही जीता है। पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश में जातीय समीकरण साधने के लिहाज से जनजातीय कार्य विभाग में राज्यमंत्री बनाया है। 18वीं लोकसभा में सांसद के रुप में शपथ के लिए उइके रविवार को ही बैतूल से दिल्ली रवाना हुए थे।