बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है
भोपाल। छतरपुर की 12 वर्षीय दीपा उर्फ बिन्नू रानी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मिली तो पूछा कि आपका बंगला कितना बड़ा है? इसके जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा- बंगला सरकारी है। हमारे बाप-दादा तो टूटा-फूटा किला छोड़ गए हैं।

बिन्नू रानी शुद्ध बुंदेली में ब्लॉगिंग करती हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को खुद फोन कर बिन्नू रानी को भोपाल बुलाया। यहां श्यामला हिल्स स्थित दिग्विजय के सरकारी आवास पर बिन्नू रानी ने मुलाकात की। इस दौरान पूर्व सीएम की बिन्नू रानी से हुई रोचक बातचीत के वीडियो सामने आए हैं।

दिग्विजय सिंह के घर पहुंचकर बिन्नू ने कहा- गाइज, देखौ बब्बा जू कौ बंगला कित्तौ बडौ है? ये सुनकर दिग्विजय खूब जोर से हंसते हैं और कहते हैं- जौ मेरो नहीं हैं बंगला, सरकारी है। मेरे पास में बंगला ही नहीं हैं। एक बाप-दादा फूटौ किला छोड़ गए। वही है बस।

पढ़िए, दिग्विजय और बिन्नू रानी की रोचक बातचीत के अंश

दिग्विजय ने पूछा- किस क्लास में पढ़ती हो, कहां गांव में ही पढ़ती हो? बिन्नू ने बताया अपने गांव पहाड़गांव में पांचवीं कक्षा में पढ़ती हूं।

दिग्विजय ने बिन्नू की तारीफ करते हुए कहा- इतनी बढ़िया बुंदेलखंडी बोलती हो। मैंने ऐसा बुंदेलखंडी बोलने वाला नहीं देखा, और इतना आत्मविश्वास बेटा तेरे अंदर आता कहां से है? गाइज फॉलो करो, सब्सक्राइब करो। ये तुम्हें कौन ने सिखाया? बिन्नू कहती है जो मन में आता है सो बोलती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     जंगल में मिला तेंदुए का शव:बीट गार्ड के सर्चिंग अभियान के दौरान मिला     |     महिला ने 7 महीने में 25 शादी की:कैश-जेवर लेकर भाग जाती थी     |     जस्टिस रमण बोले-परेशान करने के लिए एमपी हाईकोर्ट तबादला किया     |     अक्षय ने परेश रावल पर ठोका 25 करोड़ का मुकदमा     |     पोस्टर वॉर- कांग्रेस ने जयशंकर को जयचंद कहा:BJP ने राहुल को मीर जाफर बताया था     |     मुर्शिदाबाद में TMC नेता ने कराई हिंसा:113 घरों को नुकसान     |     पाकिस्तान में फील्ड मार्शल बने आसिम मुनीर     |     CSK Vs RR- धोनी के टी-20 में 350 छक्के पूरे     |     21 मई को अस्त होगा अगस्त्य तारा     |     20 MAY 2025     |