बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची

बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची
इंदौर। राऊ पुलिस ने पाटनीपुरा में रहने वाली एक कॉलेज छात्रा की शिकायत पर उसके मंगेतर के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। आरोपी से शादी की बात हुए छह माह ही हुए थे। इसके बाद आरोपी ने अपने जीजा और दीदी के माध्यम से बुलाकर उसका रेप किया। इसके बाद उसने वीडियो के नाम से ब्लैकमेल कर कई बार संबंध बनाए। कुछ समय बाद शादी से इनकार दिया। छात्रा ने यह बात अपने परिवार को बताई। इसके बाद पीड़िता ने परिवार के साथ जाकर मंगेतर के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।

राऊ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 21 साल की बीकॉम सेकंड ईयर की स्टूडेंट ने बताया कि उसकी शादी की बातचीत रोहित से दिसंबर 2023 में तय हुई थी। जनवरी 2024 में उसके पास रोहित का कॉल आया। उसने बताया की दीदी और जीजा तुम्हें लेने आ रहे है।

रोहित के दीदी-जीजाजी पीड़िता को लेकर बायपास स्थित रोहित के घर पहुंचे। यहां कुछ देर बाद रुकने के बाद वे चले गए। तब रोहित ने पीड़िता को सगाई का हवाला देकर संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। पीड़िता ने इनकार किया तो रोहित ने उसे पीटा और जबरदस्ती संबंध बनाए।

करीब एक सप्ताह बाद रोहित ने कॉल कर पीड़िता को मिलने बुलाया। कहा कि उसके पास उस दिन का वीडियो है। यदि नहीं आई तो सबको बता दूंगा और सगाई भी नहीं करूंगा। इस बीच 30 अप्रैल को दोनों की सगाई हो गई।

शादी की तारीख तय होने के बाद पर रोहित ने शादी करने से इनकार कर दिया और सगाई तोड़ दी। यह बात पीड़िता को पता चली तो उसने अपने परिजनों को पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद उसने परिवार के साथ जाकर थाने में रिपोर्ट लिखा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     20 MAY 2025     |     बैतूल में कल लगेगा रोजगार मेला     |     विजय शाह से इस्तीफा नहीं मांगेगी बीजेपी     |     स्कूली छात्रा से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की:बात न करने पर परिजनों की हत्या की धमकी     |     200 साल पुराने राजवाड़ा में मोहन कैबिनेट की बैठक     |     सेल्फी के लिए भीड़ ने तमन्ना भाटिया को घेरा     |     LSG Vs SRH- हर्षल पटेल ने मार्करम को बोल्ड किया     |     कुंती ने श्रीकृष्ण से वरदान में दुख क्यों मांगे     |     विदेश सचिव बोले- भारत-पाक के फैसले से रुका मिलिट्री एक्शन     |     कोरोना के नए वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता:सिंगापुर में 14,000 केस, भारत में अभी 93 मामले     |