राहुल ने वायनाड सीट छोड़ी, अब प्रियंका लड़ेंगी

राहुल ने वायनाड सीट छोड़ी, अब प्रियंका लड़ेंगी
लखनऊ। राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा देंगे और रायबरेली से सांसद बने रहेंगे। वायनाड से प्रियंका गांधी उपचुनाव लड़ेंगी। सोमवार को कांग्रेस की 2 घंटे की बैठक के बाद राहुल और खड़गे ने इसका ऐलान किया।

राहुल ने कहा- वायनाड और रायबरेली से मेरा भावनात्मक रिश्ता है। मैं पिछले 5 साल से वायनाड से सांसद था। मैं लोगों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से चुनाव लड़ेंगी, लेकिन मैं समय-समय पर वायनाड का दौरा भी करूंगा। मेरा रायबरेली से पुराना रिश्ता है, मुझे खुशी है कि मुझे फिर से उनका प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा, लेकिन यह एक कठिन निर्णय था।

वायनाड को राहुल की कमी महसूस नहीं होने दूंगी- प्रियंका
राहुल के ऐलान पर प्रियंका ने कहा, ‘मुझे वायनाड का प्रतिनिधित्व करने में बहुत खुशी होगी। मैं उन्हें उनकी (राहुल गांधी की) अनुपस्थिति महसूस नहीं होने दूंगी। मैं कड़ी मेहनत करूंगी। सभी को खुश करने और एक अच्छा प्रतिनिधि बनने की पूरी कोशिश करूंगी। मेरा रायबरेली और अमेठी से बहुत पुराना रिश्ता है, इसे तोड़ा नहीं जा सकता। मैं रायबरेली में भी अपने भाई की मदद करूंगी। हम दोनों रायबरेली और वायनाड में मौजूद रहेंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     एक ही परिवार के तीन लोगों को फूड प्वाइजनिंग     |     25 साल बाद फिर विदिशा लोकसभा में पदयात्रा करेंगे शिवराज     |     बारात में युवती से छेड़छाड़:बहन ने टोका तो युवक ने दी जान से मारने की धमकी     |     सलमान के घर में जबरन घुस रहा शख्स गिरफ्तार     |     विदेश मंत्रालय बोला- बातचीत और आतंकवाद साथ नहीं     |     राहुल बोले- मोदी जी खोखले भाषण देना बंद कीजिए     |     कतर से मिले गिफ्ट को अमेरिका ने स्वीकार किया     |     GT Vs LSG- मार्श की सीजन में छठी फिफ्टी     |     अपरा एकादशी 23 मई को:जाने-अनजाने में किए गए पाप कर्मों से मुक्ति दिलाता है     |     22 MAY 2025     |