कंगना ने लगाया राजनीति का आरोप, कहा – शिव सेना के दबाव में जावेद अख्तर ने किया केस

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक बार फिर राजनीतिक पार्टी शिव सेना पर निशाना साधा है। जावेद अख्तर के मामले में उन्होंने शिव सेना पर आरोप लगाते हुए कहा कि जावेद ने शिव सेना के दाबव में आकर ही उनके खिलाफ मानहानि का केस किया था। इस केस में आज सुनवाई हुई है। सुनवाई के दौरान कंगना रनौत कोर्ट में पेश हुईं। अब इस मामले की सुनवाई 1 अक्टूबर तक टाली गई है। इधर कंगना ने ट्रांसफर ऑफ एप्लिकेशन दायर किया है, जिस पर सुनवाई 15 नवंबर को होगी।

कंगना ने सोशल मीडिया एप Koo के जरिए शिव सेना पर हमला बोला और मानहानि के मामले के पीछे शिवसेना का ही हाथ बताया। इसके साथ उन्होंने कहा कि वो एक योद्धा हैं और अपने अंदाज़ में पूरी आर्मी का सामना कर सकती हैं।

पिछली सुनवाई में नहीं पहुंची थी कंगना

इससे पहले इस मामले में जो सुनवाई हुई थी। उसमें कंगना नहीं पहुंची थीं। उनके वकील ने कहा था कि कंगना की तबियत खराब है इसलिए वो कोर्ट में हाजिर नहीं हो पाएंगी। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने उनकी सेहत को ध्यान में रखते हुए बाद में पेश होनी की छूट दी थी। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा था कि अगर वह अगली सुनवाई में पेश नहीं होती हैं तो उनके खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी किया जा सकता है। इस वजह से कंगना को इस सुनवाई में हाजिर होना पड़ा है।

क्या है मामला

साल 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना रनौत ने बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों पर निशाना साधा था और उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। इनमें करण जौहर और जावेद अख्तर का नाम भी शामिल था। इसके बाद जावेद अख्तर ने साल 2020 में कंगना रनौत के खिलाफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज कराया था। जावेद अख्तर ने कंगना पर उनकी इमेज खराब करने का आरोप लगाया था। कंगना रनौत अब इस मामले में फंसती नजर आ रही हैं।

धाकड़ और तेजस जैसी फिल्म में दिखेंगी कंगना

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत के पास कई बेहतरीन प्रोजेक्ट हैं। उनकी फिल्म थलाइवी हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को उनके करियर की बेस्ट फिल्म कहा जा रहा है। इसके अलावा वह जल्द ही धाकड़ और तेजस जैसी कई फिल्मों में दिखेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     19 APR 2025     |     कोतवाली में SI और आरक्षक पर हमला:दो पुलिसकर्मी घायल     |     महाकौशल में सर्पदंश से हो रहीं सबसे ज्यादा मौतें     |     1 हजार करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी:इंदौर में लिंक रोड, स्वागत द्वार     |     युवक पर इंदौर में दुष्कर्म का केस:दो साल तक रिलेशनशिप में रखा     |     सिब्बल बोले- भारत में राष्ट्रपति नाममात्र का मुखिया     |     रूस-यूक्रेन को अमेरिका का अल्टीमेटम:जंग खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाएं     |     IPL में RCB vs PBKS:बारिश के कारण टॉस में देरी     |     जब विचार सकारात्मक होते हैं, तब आलस दूर होता है और जीवन में आनंद आता है     |     18 APR 2025     |