अरबपति शख्स ने की अपने दोस्त की हत्या, 20 साल बाद सुलझा केस, जेल में कटेगा बुढ़ापा

अमरिका के एक अरबपति व्यापारी को 20 साल पहले अपने दोस्त के मर्डर के मामले में अदालत ने दोषी करार दिया है। लॉस एंजिल्स की एक पीठ ने रॉबर्ट डर्स्ट (Robert Durst) को अपने फ्रेंड की हत्या के लिए शुक्रवार को फैसला सुनाया। यह एक ऐसा केस है, जिसने न्यूयॉर्क के रियल एस्टेट बिजनेस में नया रुख पैदा कर दिया था। मामला रॉबर्ट की वाइफ के साल 1982 से गायब होने से जुड़ा था।

18 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा

78 वर्षीय रॉबर्ट डर्स्ट कोर्ट के फैसले के वक्त उपस्थिति नहीं थे। वह एक जेल में आइसोलेशन में है। रॉबर्ट कोरोना संक्रमित एक शख्स के संपर्क में आए थे। डर्स्ट को दोषी ठहराए जाने के बाद 18 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी। सजा मिलने के बाद पैरोल के बिना वो जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे। रॉबर्ट डर्स्ट पर अपने दोस्त सुसान बर्मन (Susan Berman) की हत्या का आरोप है

सुसान पुलिस को बताने वाली थीं सच्चाई

सुसान बर्मन का मर्डर दिसंबर 2000 में उनके घर पर हुआ था। उनके सिर के पिछले भाग में गोली मारी गई थी। बर्मन रॉबर्ट के बेस्ट फ्रेंड थी। वह पुलिस को बताने वाली थी कि डर्स्ट की पत्नी कैसे गायब हुई। हालांकि उस पर अपनी वाइफ की लापता होने का आरोप नहीं लगा, क्योंकि वो कभी मिली नहीं। उन्हें टेक्सास के गैल्वेस्टन में बरी कर दिया गया था। लेकिन रॉबर्ट ने सुसान बर्मन की हत्या कर शरीर के टुकड़े कर समुद्र में फेंकने की बात स्वीकार की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     18 APR 2025     |     ब्राजील के खेतों में पहुंचे शिवराज,देखी आधुनिक खेती की तकनीकें     |     बैतूल में दादा की कुकर से मारकर की हत्या:पति-पत्नी के विवाद में समझाने गए थे     |     भोपाल में हिस्ट्रीशीटर बदमाशों ने किया था पत्रकारों पर हमला     |     इंदौर में बैंक को बम से उड़ाने की धमकी:मैनेजर को भेजा ईमेल, कहा- रिमोट कंट्रोल से करेंगे ब्लास्ट     |     ‘धनश्री जैसी दिखती हूं इसलिए मुझे रॉयल्टी मिलनी चाहिए     |     नड्डा की जगह कौन, शाह के घर हुई अहम बैठक     |     वक्फ कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश:नियुक्तियां रोकीं     |     उपराष्ट्रपति बोले- अदालतें राष्ट्रपति को आदेश नहीं दे सकतीं     |     यूक्रेन ने चीनी सैनिकों को मीडिया के सामने पेश किया     |