MP में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ा:42% से 46% हुआ

MP में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ा:42% से 46% हुआ
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार को प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (DA) में 4% की बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए है। महंगाई भत्ता 42% से बढ़कर 46% हो गया है। आदेश में वित्त विभाग ने कहा है कि कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत किया जाता है।

मार्च महीने की सैलरी के साथ बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। जबकि एक जुलाई 2023 से 29 फरवरी तक महंगाई भत्ते की राशि का भुगतान तीन किस्त में जुलाई, अगस्त और सितंबर के महीने में एरियर के रूप में किया जाएगा।

आदेश के जारी होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अभी थोड़ा कठिन समय है। इसके बावजूद हमने स्त्रोत से यह सुविधा देने का प्रयास किया है। उम्मीद करेंगे कि आने वाले समय और वृद्धि करेंगे। मेरी तरफ से सभी कर्मचारियों को बधाई।

डीए बढ़ाने की लगातार मांग कर रहे थे कर्मचारी

शुक्रवार को ही कर्मचारियों ने महंगाई भत्ते की मांग को लेकर मंत्रालय के सामने प्रदर्शन किया। जिलों में भी कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपे गए। इसके अलावा भोपाल में कर्मचारी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने भी पहुंचे थे।

दरअसल, प्रदेश के कर्मचारियों को एक जनवरी 2023 के बाद राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता मंजूर नहीं किया था। इस बीच केंद्र सरकार 2 बार 4-4 प्रतिशत कर 8 प्रतिशत महंगाई भत्ता राशि दे चुकी है। इसके चलते कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ रहा था।

कर्मचारी संगठन इस बात पर सरकार का विरोध कर रहे थे कि एक ओर सरकार दावा करती है कि वित्तीय संकट नहीं है। लाड़ली बहना को लगातार कर्ज लेकर 1250 रुपए महीने दे रही है, लेकिन कर्मचारियों को महंगाई भत्ता नहीं दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     दो हफ्ते में नियुक्त होंगे कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष     |     नाबालिग छात्रा और उसकी सहेली से छेड़छाड़     |     अंधेरे में इंदौर, राजवाड़ा पर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे     |     ऑपरेशन सिंदूर पर कंगना बोलीं- आंतकवाद पर जीरो टॉलरेंस:रजनीकांत ने लिखा- पूरा भारत आपके साथ है     |     मोदी बोले- 2040 तक भारतीय एस्ट्रोनॉट चांद पर जाएगा     |     ऑपरेशन सिंदूर-भारत ने पहलगाम हमले का बदला लिया     |     ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी PM बोले- बदला लेंगे     |     रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास लिया     |     अयोध्या में मंगल ध्वनियों के बीच हुआ श्रीसीता का जन्म     |     बैतूल- मुलताई विधायको ने जल संसाधन मंत्री से की भेंट     |