पूर्व विधायक अंतर सिंह ने BJP जॉइन की:इंदौर के पंकज संघवी ने भी छोड़ी कांग्रेस

पूर्व विधायक अंतर सिंह ने BJP जॉइन की:इंदौर के पंकज संघवी ने भी छोड़ी कांग्रेस
भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार आज BJP में शामिल हो गए। भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में CM डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अंतर सिंह और कांग्रेस के सीनियर लीडर पंकज सिंघवी को BJP की सदस्यता दिलाई।

पूर्व विधायकों के साथ धामनोद की नगर पालिका की अध्यक्ष भी BJP में शामिल हुईं। रीवा जिले से कांग्रेस पार्टी के चार पदाधिकारी भी BJP में शामिल हुए। इनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता BJP में शामिल हुए। इस मौके पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, न्यू जॉइनिंग टोली के संयोजक नरोत्तम मिश्रा मोजूद थे।

CM बोले- देश में मोदी जी का परिवार सबसे ज्यादा MP में बढ़ रहा
इस अवसर पर CM ने कहा- मोदी जी के नेतृत्व में हमारा परिवार लगातार बढ़ रहा है। पूरे देश के किसी राज्य में अगर मोदी जी का परिवार सबसे अधिक बढ़ रहा है तो वह MP है। केवल BJP है जहां मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता को CM बना दिया। ऐसे ही कार्यकर्ता मोदी जी को गुजरात जैसे राज्य का तीन बार CM बनाया और अब वे PM हैं। ये सब BJP में ही संभव है। आप सब की जिम्मेदारी है की आप जैसे बूथ पर जो कार्यकर्ता हैं उन्हें भी अपने परिवार से जोड़ने का काम करें।

राम मंदिर का न्योता ठुकराने से आहत बता रहे दलबदलने वाले नेता
इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे, शिवदयाल बागरी, पूर्व विधायक गंभीर सिंह चौधरी सहित कई नेताओं ने BJP की सदस्यता ली है। BJP में शामिल होने वाले नेता कांग्रेस नेतृत्व पर राम मंदिर का न्योता ठुकराने से खुद को आहत बता रहे हैं।

इन नेताओं ने थामा BJP का दामन
इंदौर से कांग्रेस के पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार, वरिष्ठ नेता पंकज सिंघवी, धामनोद नगरपालिका अध्यक्ष सीमा विष्णु पाटीदार, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव व मध्यप्रदेश कांग्रेस पान उत्पादक व व्यवसाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बसंत चौरसिया, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रदेश महासचिव डॉ. अन्नपूर्णा शर्मा, रीवा मऊगंज के नगरपरिषद अध्यक्ष ब्रजवासी पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, हनुमना नगरपरिषद अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, उपाध्यक्ष शरदजय गुप्ता, टीकमगढ़ के कांग्रेस जिला संगठन मंत्री अनिल बडकुल, जनपद उपाध्यक्ष ललित अहिरवार के अलावा कई कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     बैतूल में स्वच्छ भारत मिशन में घोटाला     |     आर्किटेक्ट ने किया महिला से रेप:गर्भवती होने पर अबॉर्शन कराया     |     सीएम बोले- वक्फ की संपत्ति उसके पास रहना चाहिए     |     विजय थलपति के बॉडीगार्ड ने बुजुर्ग पर तानी बंदूक     |     भारत कल पाकिस्तान बॉर्डर पर हवाई अभ्यास करेगा     |     पाकिस्तान से तनाव के बीच कल 244 जगह मॉक ड्रिल     |     यमन में हूती विद्रोहियों के बंदरगाह पर इजराइली एयरस्ट्राइक     |     मुंबई Vs गुजरात; सूर्यकुमार यादव के बाद विल जैक्स आउट     |     बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई, यात्रा 3 जुलाई से रक्षाबंधन तक     |     जिले के विधायको ने मुख्यमंत्री से की 13 करोड़ के फर्जीवाड़े की उच्चस्तरीय जांच की मॉग     |