शिव विवाह के लिए हुआ मंडपाच्छादन

शिव विवाह के लिए हुआ मंडपाच्छादन
बैतूल। थाना महाकाल चौक कोठी बाजार में स्थित शिवालय में सोमवार 4 मार्च को शिव विवाह उत्सव के चौथे दिन भक्तों ने बाबा महाकाल का मंडप सजाया। कल 5 मार्च मंगलवार को बाबा को हल्दी लगाई जाएगी। सोमवार को मंडप रस्म में शिव भक्तों ने मंगल गीत गाए, नृत्य किया और बड़े हर्ष उल्लास के साथ पर्व को मनाया।मंडप रस्म में बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। श्री शंभू भोले उत्सव सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि महाकाल चौक कोठी बाजार स्थित शिवालय में हर रोज भगवान अलग अलग स्वरूप में दर्शन दे रहे हैं।

8 को दूल्हा रूप में दर्शन देंगे बाबा महाकाल

श्री शंभू भोले उत्सव सेवा समिति से मिली जानकारी के अनुसार 8 मार्च महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान महाकाल दूल्हा रूप में दर्शन देंगे और इसी दिन बाबा को सेहरा सजाया जाएगा। आभूषण धारण कराए जाएंगे। शिवालय में प्रतिदिन शिव पार्वती विवाह महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान भगवान महाकाल का अलग-अलग रूपों में श्रृंगार करने के लिए अनेक सामग्रियां मंगाई जा रही है।

समिति के अनुसार 8 मार्च को महादेव की भव्य बारात शहर में निकाली जाएगी। पूरे नगर में भ्रमण करने के बाद भगवान शिव व पार्वती का विवाह होगा। शादी की तैयारियों का जिम्मा संभाल रहे समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बाबा की बारात को भव्यता देने के हर संभव प्रयास हो रहे हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

शिव बारात आयोजन का पांचवां साल

श्री शंभू भोले उत्सव सेवा समिति के सदस्यों का कहना है कि बैतूल पुण्यधरा है, यहां की जनता धर्मपरायण है। उन्हें खुशी है कि बैतूल शहर में प्रतिवर्ष उत्साह के साथ भूतभावन भगवान भोलेनाथ के विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन हो रहा है। शिव बारात का यह पांचवा वर्ष है और प्रतिवर्ष आयोजन सफलता के सोपान गढ़ रहा है। इस वर्ष भी हजारों श्रद्धालु ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बनेंगे। धूमधाम से निकलने वाली शिव बारात में सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी। आज से हल्दी, मेंहदी की रस्म होगी। महिलाओं द्वारा गीत संगीत के साथ सभी रस्म अदा की जा रही है।

बारात में यह रहेंगे आकर्षण का केंद्र
उज्जैन के कलाकारों द्वारा कड़ा बीम द्वारा आतिशबाजी, झांज डमरू की टीम, बंगाली समाज के कलाकारों द्वारा विशेष प्रस्तुति, क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा लोक नृत्य, विभिन्न प्रकार की झांकियां, विशालकाय हनुमान जी, भूत प्रेत की विशाल टीम, एनसीसी दल आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     काशी यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की ट्रेन में मौत     |     मुकेश बनकर यूसुफ ने की महिला से दोस्ती, किया रेप:     |     राजा की हत्या का मास्टरमाइंड राज कुशवाह     |     अहमदाबाद प्लेन क्रैश, सलमान का इवेंट कैंसिल     |     कांग्रेस बोली- भारत को अमेरिका से 3 बड़े झटके लगे     |     अहमदाबाद विमान हादसा, ब्रिटिश नागरिक समेत 2 लोग जिंदा बचे     |     ईरान पर इजराइल हमले की तैयारी में:ट्रम्प ने मिडिल-ईस्ट से गैर-जरूरी स्टाफ हटाया     |     WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया 106 रन से आगे     |     भगवान विष्णु के वाहन गरुड़ की प्रेरक कथा     |     सीएम के कार्यक्रम के लिए यात्री प्रतीक्षालय तोड़ा     |