11 दिन मणिपुर पुलिस की कस्टडी में रहेंगे चारों आरोपी

11 दिन मणिपुर पुलिस की कस्टडी में रहेंगे चारों आरोपी
इंफाल। मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 11 दिन पुलिस कस्टडी में सौंपा है।

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा है कि सरकार सभी आरोपियों को मौत की सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

इस बीच कोलकाता में एक रैली को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- आपने ‘बेटी बचाओ’ का नारा दिया था, अब आपका नारा कहां है। आज मणिपुर जल रहा है, पूरा देश जल रहा है।

ममता बोलीं- कब तक बेटियां जलाई जाएंगी
ममता ने कहा- मैं पीएम मोदी से पूछना चाहती हूं कि क्या मणिपुर की घटना से आपको थोड़ा भी दुख नहीं हुआ? आप पश्चिम बंगाल पर उंगली उठाते हैं, लेकिन क्या आपको बहनों और मांओं के लिए प्यार नहीं है? कब तक बेटियां जलाई जाएंगी, दलित और अल्पसंख्यक लोग मारे जाएंगे? हम मणिपुर नहीं छोड़ेंगे, पूर्वोत्तर की बहनें हमारी बहनें हैं।

ममता ने आगे कहा- बिलकिस बानो के मामले में आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। पहलवानों के मामले में (बृजभूषण शरण सिंह) जमानत दे दी गई। देश की महिलाएं आने वाले चुनाव में आपको देश की राजनीति से बाहर कर देंगी।
4 मई को कांगपोकपी जिले में हुई थी घटना
महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की घटना 4 मई को राजधानी इंफाल से लगभग 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले में हुई थी। इसका वीडियो 19 जुलाई (बुधवार) को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके ले जा रहे हैं और उनसे अश्लील हरकतें कर रहे हैं।

मणिपुर घटना पर हरभजन सिंह बोले- मैं गुस्से से सुन्न हो गया हूं, आरोपियों को सजा-ए-मौत दी जाए
पंजाब से आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने मणिपुर में हुई घटना के बाद गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करके सख्त सजा देने की मांग की है।

हरभजन सिंह ने ट्वीट करके लिखा- अगर मैं कहूं कि मैं क्रोधित हूं, तो यह एक अंडर-स्टेटमेंट है। मैं गुस्से से सुन्न हो गया हूं। मणिपुर में जो हुआ उसके बाद आज मैं शार्मिंदा हूं। अगर इस भयानक अपराध के अपराधियों को कानून के सामने नहीं लाया जाता और मौत की सजा नहीं दी जाती, तो हमें खुद को इंसान कहना बंद कर देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     बैतूल-भोपाल हाईवे पर इनोवा और पिकअप की भिड़ंत     |     कांग्रेस ने खत्म किया मुख्य प्रवक्ता का पद     |     दो महिलाओं पर दरिंदगी, डंडे से मारपीट:एक ICU में भर्ती     |     जैकलीन ने कॉपी किए नोरा फतेही के डांस मूव्स     |     राहुल की नागरिकता मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला     |     कई राज्यों में 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल     |     पुतिन बोले- आतंकवाद के खिलाफ भारत को फुल सपोर्ट     |     IPL में हैदराबाद Vs दिल्ली मैच:SRH ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, रेड्‌डी और शमी को ड्रॉप किया     |     जीवन में सुविधाएं नहीं, संतोष और शांति जरूरी है     |     05 MAY 2025     |